Explore

Search

December 10, 2025 11:39 am

दिल्ली में लाल किले के पास कार में बड़ा धमाका, एक की मौत कई घायल

दिल्ली में लाल किले के पास कार में बड़ा धमाका, एक की मौत कई घायल

 

दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका हो गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई. कार में भयंकर आग लग गई. धमाके से तीन कारों में आग लगी है जबकि कई कारें धतिग्रस्त हुई हैं. दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुआ है. धमाके में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है.
ये धमाका मेट्रो स्टेशन के पास गौरी शंकर मंदिर के करीब हुआ है. कार में धमाका कैसे हुआ ये जांच का विषय है. मौके पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी पहुंच चुकी है. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास कार के शीशे उड़ गए हैं. हादसे में कई के घायल होने की खबर है. फिलहाल हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि अभी इससे इनकार नहीं किया जा सकता है.

ये धमाका तब हुआ है जब स्थानीय पुलिस और ATS के साथ मिलकर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े आतंकी गिरोह को पकड़ा है. इनके पास से कई हथियार, साइनाइड से भी खतरनाक रसायन और 2900 किलो विस्फोटक पकड़ा गया है. हालांकि इस ब्लास्ट का कनेक्शन इस धमाके से है ये कहना अभी ठीक नहीं होगा. ब्लास्ट कार के सीएनजी में हुआ है या अन्य कारण हैं इसके लिए अभी अपडेट का इंतजार करना होगा
मौके पर धमाका इतना तेज था कि आसपास की 8 कारें डैमेज हुई है. हादसे में एक की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं. धमाके से स्ट्रीट लाइट तक फूट गई हैं और खंभे ढेढ़े हो गए हैं. फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर रवाना हो गई हैं.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!