बिहार से बड़ी खबर टापटेन अपराधी गिरफ्तार
अररिया जिलान्तर्गत लूट एवं गोलीबारी कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कोठी हाट चौक स्थित कॉस्मेटिक दुकान संचालक पर फायरिंग करने वाले टॉप-10 अपराधी संतोष गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया !
17.02.2026 की सुबह करीब 8:30 बजे फारबिसगंज के कोठी हाट चौक पर दुकान बंद कर घर जा रहे व्यवसायी पर हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद विशेष टीम गठित कर CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। कार्रवाई में कुख्यात अपराधी संतोष गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।
कार्रवाई के क्रम में 04 देसी पिस्तौल, .315 बोर की 03 जिंदा कारतूस, सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल का 01 मैगजीन एवं 7.65 बोर के फायर किए गए 02 खोखा को किया गया बरामद।
उक्त गिरफ्तार किये गए अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से कई गंभीर कांड दर्ज हैं।

Total Users : 10180009
Views Today : 3561