सिंघिया से बड़ी खबर: एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती से 5 लाख तक आमदनी का दावा
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र से किसानों के लिए उत्साहजनक खबर सामने आई है। थाना क्षेत्र के अगरौल गांव के किसान श्री प्रमोद पटेल ने पारंपरिक गेहूं और मक्का की खेती छोड़ इस बार स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की है, जिससे बेहतर आमदनी की उम्मीद जताई जा रही है।
किसान श्री प्रमोद पटेल ने बताया कि एक एकड़ जमीन में स्ट्रॉबेरी की खेती करने पर लगभग 5 से 6 लाख रुपये तक की आय संभव है, जबकि गेहूं और मक्का की खेती में इतनी कमाई नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि यह फल बाजार में अच्छी कीमत पर बिकता है और इसकी मांग भी लगातार बढ़ रही है।
अगरौल गांव के ही एक अन्य किसान कामेश्वर सिंह भी इस खेती को देखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉबेरी की संभावनाओं को देखकर वे भी अब इसी फसल की खेती करने की योजना बना रहे हैं।
स्ट्रॉबेरी एक पौष्टिक फल है, जिसका उपयोग फल के रूप में किया जाता है और इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्थानीय स्तर पर इसकी खेती बढ़ने से किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी के साथ क्षेत्र में बागवानी को भी प्रोत्साहन मिल सकता है।
यदि कोई व्यक्ति स्ट्रॉबेरी खरीदना चाहता है, तो वह सीधे अगरौल गांव के किसान प्रमोद पटेल से संपर्क कर सकते है।






Total Users : 10086693
Views Today : 1363