जहांगीरपुर में रिटायर्ड फौजी से 20 हजार की लूट, बाइक सवार अपराधी फरार
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में एक सेवानिवृत्त फौजी से अज्ञात अपराधियों ने 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित विद्या यादव बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, विद्या यादव ने दूधपुरा बाजार स्थित स्टेट बैंक मंगलगढ़ से 20 हजार रुपये की निकासी की थी। इसके बाद वे ऑटो से कोल्हूआघाट पहुंचे और वहां से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से अपाचे बाइक पर सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया और मौका पाकर उनका झोला छीनकर फरार हो गए।
झोले में नकद 20 हजार रुपये के अलावा पासबुक और लगभग आधा किलो जलेबी भी रखा हुआ था। घटना के बाद पीड़ित ने सिंघिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है।
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों ने कोल्हूआघाट चौक पर पुलिस गश्ती बढ़ाने और नियमित वाहन जांच की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।



Total Users : 10157256
Views Today : 44