Explore

Search

June 22, 2026 4:34 pm

फुलवरिया महायज्ञ से बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

फुलवरिया महायज्ञ से बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया ग्राम में आयोजित महायज्ञ के दौरान बाइक चोरी की घटना सामने आई है। लक्ष्मीनीया गांव निवासी शिव शंकर साहू ने इस संबंध में आज शनिवार को सिंघिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित के अनुसार, वह 30 अप्रैल की रात अपनी मोटरसाइकिल (BR09N 0598, स्प्लेंडर प्रो) से फुलवरिया गांव में महायज्ञ देखने पहुंचे थे। यज्ञ कार्यक्रम देखने के बाद जब वे वापस अपनी बाइक के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका।

घटना के बाद शिव शंकर साहू ने आज शनिवार को थाने में आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है और बाइक की बरामदगी के लिए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है तथा संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!