समस्तीपुर की बेटी ने मैट्रिक में लहराया परचम, 422 अंक लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
समस्तीपुर। Bihar School Examination Board द्वारा घोषित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम में जिले की छात्रा फूलदाय कुमारी ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिंघिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसुआ की छात्रा फूलदाय कुमारी ने कुल 422 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी (1st Division) हासिल किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
छात्रा ने हिंदी में 84, संस्कृत में 83, गणित में 83, सामाजिक विज्ञान में 79, विज्ञान में 93 तथा अंग्रेजी में 33 अंक प्राप्त किए हैं। खासकर विज्ञान विषय में उनके शानदार अंक ने सबका ध्यान आकर्षित किया है।
फूलदाय कुमारी के पिता विष्णुपुर क्योटहर पंचायत के मुखिया रामसोगराथ यादव ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। वहीं, विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी।वही शिक्षक राम बालक पासवान ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील मांझी ,जितेंद्र यादव ,गरीब मांझी, रामानंद पासवान ,शिक्षक राजेश यादव समेत कई लोगों ने बच्ची को दिया बधाई






Total Users : 10086766
Views Today : 1572