Explore

Search

August 14, 2026 12:13 am

राष्ट्रपति से सम्मानित बाल कथा वाचिका अनुष्का पाठक सुनाएँगी श्रीराम कथा, 2 मार्च से राजघाट में भव्य आयोजन

राष्ट्रपति से सम्मानित बाल कथा वाचिका अनुष्का पाठक सुनाएँगी श्रीराम कथा, 2 मार्च से राजघाट में भव्य आयोजन

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत राजघाट दुर्गा मंदिर परिसर में आगामी 2 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक भव्य श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति से सम्मानित बाल कथा वाचिका सुश्री अनुष्का पाठक श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएँगी।
कार्यक्रम की शुरुआत 1 मार्च को कलश शोभा यात्रा के साथ होगी, जबकि 11 मार्च को भव्य विसर्जन के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन रामसेवक मुखिया के नेतृत्व में पूरे कुंडल 2के ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
बताया जाता है कि बाल कथा वाचिका अनुष्का पाठक अपनी मधुर वाणी और प्रभावशाली शैली के कारण देशभर में पहचान बना चुकी हैं, और राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनके आगमन से राजघाट सहित पूरे सिंघिया क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!