Explore

Search

February 17, 2026 11:41 pm

सीएम नीतीश ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व समारोह की तैयारियों का जायजा लिया

सीएम नीतीश ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व समारोह की तैयारियों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  ने आज गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और इससे संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए आवासन सहित अन्य सुविधाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने पटना साहिब में निर्मित ‘प्रकाश पुंज’ का निरीक्षण किया। उन्होंने बहुद्देशीय प्रकाश केंद्र एवं उद्यान परियोजना में प्रदर्शित सिख धर्म के आध्यात्मिक उपदेशों, प्रदर्शों और कलाकृतियों का अवलोकन किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रकाश पुंज के सामने बन रहे वॉच टावर का भी निरीक्षण किया और कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी ने पटना सिटी स्थित मालसलामी में नवनिर्मित ओ०पी० साह सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया तथा इसके पश्चात कंगन घाट पहुँचे। कंगन घाट में श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए टेंट सिटी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकाश पर्व के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के सिख श्रद्धालुओं के लिए यह स्थल अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जन्म यहीं हुआ था। यहाँ बड़ी संख्या में लोग बाहर से आ रहे हैं — वे यहाँ से प्रसन्न होकर लौटें, इसका हमें विशेष ध्यान रखना है।

Nitish Kumar

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!