Explore

Search

February 18, 2026 12:09 am

रोसड़ा कबीर मठ की 500 करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ भाकपा का हल्लाबोल, अंचलाधिकारी का निकाला ‘अर्थी जुलूस

रोसड़ा कबीर मठ की 500 करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ भाकपा का हल्लाबोल, अंचलाधिकारी का निकाला ‘अर्थी जुलूस

​बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक कबीर मठ की लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी और मठ की जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे के खिलाफ जनाक्रोश फूट पड़ा है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन, विशेषकर अंचलाधिकारी (CO) के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका ‘अर्थी जुलूस’ निकाला।
​प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रोसड़ा का चर्चित कबीर मठ, जिसकी संपत्ति की कीमत करोड़ों में है, वर्तमान में भू-माफियाओं के निशाने पर है। आरोप के मुताबिक, प्रशासन की कथित मिलीभगत से इस कीमती जमीन की अवैध खरीद-बिक्री का खेल धड़ल्ले से चल रहा है।​भाकपा कार्यकर्ताओं ने रोसड़ा की सड़कों पर अंचलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की और उनके “अर्थी जुलूस” के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया। पार्टी कार्यालय से निकला यह जुलूस ब्लॉक मुख्यालय तक पहुँचा ।
इनलोगों का ​मुख्य मांगें:

​कबीर मठ की जमीन से सभी अवैध कब्जे तुरंत हटाए जाएं।
​जमीन की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए।
​भू-माफियाओं को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर जांच कर कार्रवाई हो।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!