Explore

Search

May 6, 2026 6:38 am

उप विकास आयुक्त ने किया बस स्टैंडों का निरीक्षण, वेंडिंग जोन विकसित करने के निर्देश*

*उप विकास आयुक्त ने किया बस स्टैंडों का निरीक्षण, वेंडिंग जोन विकसित करने के निर्देश*

नवादा जिले में शहरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं आमजनों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में आज उप विकास आयुक्त नवादा श्रीमती नीलिमा साहू द्वारा तीन नंबर बस स्टैंड एवं एक नंबर बस स्टैंड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसरों की साफ-सफाई, उपलब्ध स्थान, यात्री सुविधाओं तथा समग्र व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बस स्टैंड परिसर में उपलब्ध खाली स्थानों का समुचित उपयोग करते हुए सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन का विकास किया जाए। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन के विकास से एक ओर जहां छोटे व्यवसायियों को आजीविका का बेहतर अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर यात्रियों को भी स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

इसके साथ ही उन्होंने वेंडिंग जोन के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि बस स्टैंड की समग्र छवि आकर्षक बने और शहरी सौंदर्य में वृद्धि हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएँ तथा यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि रखी जाए।

उप विकास आयुक्त के इस पहल से शहर के बस स्टैंडों की व्यवस्था में सुधार होने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!