Explore

Search

September 24, 2026 8:11 pm

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी,सिवान ने भंटापोखर अवस्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी,सिवान ने भंटापोखर अवस्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण*

 

सिवान, 24 सितम्बर 2026, वृहस्पतिवार।

विजय प्रकाश मीणा भा.प्र.से. जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा आज दिनांक 24 सितम्बर 2026 को भंटापोखर अवस्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का नियमानुसार त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

गौरतलब हो कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में वेयर हाउस में रखे हुए ईवीएम वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह- जिलाधिकारी सिवान के द्वारा नियमानुसार निरीक्षण किया जाना है।

उक्त के आलोक में ईवीएम वेयरहाउस में संबंधित सभी सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा किया गया।

उन्होंने वेयरहाउस में सीसीटीवी का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा हेतु तैनात सुरक्षा कर्मियों को सजग एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में वीवीपैट गोदाम के सुरक्षा हेतु निर्धारित मानक के अनुरूप किए गए व्यवस्थाओं की सघनता से जांच किया गया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया ।

उक्त अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी,सिवान, वरीय कोषागार पदाधिकारी सिवान संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मीगण सहित जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!