Explore

Search

September 16, 2026 11:30 pm

Education News Bihar: लिलहौल स्कूल की छात्रा राखी कुमारी ने 447 नंबर से मारी बाजी

समस्तीपुर की बेटी राखी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 447 अंक लाकर पाई प्रथम श्रेणी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में समस्तीपुर जिले की सिंघिया प्रखंड के विक्रम पासवान के पुत्री राखी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 447 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की है। वह उच्च माध्यमिक विद्यालय लिलहौल की छात्रा हैं।
राखी कुमारी के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से उनके परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। परिजनों ने उनकी सफलता पर गर्व जताया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं शिक्षकों ने भी इसे मेहनत और लगन का परिणाम बताते हुए अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!