Explore

Search

September 12, 2026 5:38 pm

खगड़िया में हर शुक्रवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, डीएम ने जारी किया आदेश

खगड़िया में हर शुक्रवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, डीएम ने जारी किया आदेश

बिहार के खगड़िया जिले में ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और मितव्ययिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक शुक्रवार को “No Vehicle Day” घोषित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी खगड़िया द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि सभी जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी शुक्रवार के दिन यथासंभव बिना मोटर वाहन के कार्यालय आएंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों को साइकिल अथवा पैदल कार्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया है। केवल विशेष परिस्थितियों में विधि-व्यवस्था या अत्यावश्यक सरकारी कार्यों के लिए ही वाहन के उपयोग की अनुमति होगी।

इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आमजनों को भी “No Vehicle Day” मनाने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया है, ताकि ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और सादगी को बढ़ावा मिल सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!