Explore

Search

September 19, 2026 7:30 pm

सिंघिया में अस्पतालों का फायर ऑडिट, अग्निशमन विभाग ने कराया मॉक ड्रिल

सिंघिया में अस्पतालों का फायर ऑडिट, अग्निशमन विभाग ने कराया मॉक ड्रिल

 

 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय रोसड़ा के तत्वावधान में आज सोमवार को सिंघिया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में फायर ऑडिट निरीक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम के शंभू राय अग्नि चालक करण कुमार रवि कुमार शर्मा कुमारी सोनी भारती ने आग से बचाव एवं आपदा प्रबंधन को लेकर अस्पताल कर्मियों को आवश्यक जानकारी दी तथा सरकारी आपातकालीन नंबरों का वितरण किया।

फायर ऑडिट के तहत नगर पंचायत सिंघिया के वार्ड संख्या 20 स्थित मिथिलांचल सेवा सदन हॉस्पिटल, वार्ड संख्या 06 स्थित संजीवनी सेंटर, वार्ड संख्या 10 स्थित जीवन ज्योति पॉली क्लिनिक, वार्ड संख्या 10 स्थित डीएस मेमोरियल हॉस्पिटल तथा वार्ड संख्या 07 स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। अग्निशमन कर्मियों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, मरीजों की सुरक्षित निकासी तथा आग पर प्रारंभिक नियंत्रण के तरीकों का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना है।बताते चले कि मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल में भीषण अग्निकांड की घटना को लेकर सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में में फायरबिग्रेड टीम एक्टिव हो गया है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!