Explore

Search

June 22, 2026 10:17 pm

बिहार में तेल के टैंकर से 28 लाख की विदेशी शराब बरामद

बिहार में तेल के टैंकर से 28 लाख की विदेशी शराब बरामद

बिहार के जमुई जिले में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक तेल टैंकर से लगभग 28 लाख रुपये कीमत की विदेशी शराब जब्त की गई. यह कार्रवाई आगामी नववर्ष को देखते हुए जिले में बढ़ाई गई सख्ती का हिस्सा है.

तेल टैंकर से निकली शराब की खेप: झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर मोड़ के पास विभागीय टीम ने इंडियन ऑयल का स्टीकर लगा एक टैंकर रोका. संदेह होने पर गहन तलाशी ली गई तो टैंकर में तेल की जगह विदेशी शराब की पेटियां भरी मिली. कुल 283 पेटियां जब्त की गईं, जिनमें 7848 बोतलें और करीब 2529 लीटर अंग्रेजी शराब थी.
कार्रवाई के दौरान टैंकर चालक और उपचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चालक की पहचान वैशाली जिले के सहाई गांव निवासी अशोक राय के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है, जबकि उपचालक रहीमपुर गांव निवासी संतलाल राय के पुत्र गणेश कुमार है. दोनों से पूछताछ जारी है.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह शराब की खेप झारखंड के देवघर से बरौनी ले जाई जा रही थी. तस्करों ने टैंकर को इंडियन ऑयल का बनाकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश की थी, लेकिन विभाग की मुस्तैदी से उनका प्लान नाकाम हो गया.
यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में हुई. टीम में उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार, इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार और अन्य सदस्य शामिल थे. अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही वाहनों की सघन जांच शुरू की गई थी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!