Explore

Search

October 7, 2026 5:57 am

देवरिया में एंबुलेंस हादसे में चार की मौत, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक

देवरिया में एंबुलेंस हादसे में चार की मौत, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक

देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मौत के बाद जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

डीएम ने पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और इस दुख की घड़ी में उन्हें धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर तहसील के गहिला दुधैला गांव निवासी सेना में सूबेदार सत्यवान सिंह का 1 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ कमांड अस्पताल में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव लाया जा रहा था।

इसी दौरान 4 अक्टूबर की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में जरई कला गांव के पास पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक जशपाल (45), मृतक के भाई रामसमुझ (55), मृतक के पुत्र गौरव सिंह (18) और राजन चौधरी (32) की मौत हो गई।

राजन चौधरी रुद्रपुर के वार्ड सदस्य भी थे। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। डीएम और एसपी ने पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!