समस्तीपुर: कर्पूरी आश्रम स्थित राजद कार्यालय में महागठबंधन की बैठक,
7 और 8 अक्टूबर के आंदोलन की तैयारी पूरी
आज मंगलवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय में महागठबंधन के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, संचालन नगर निगम की मेयर अनीता राम, विषय प्रवेश माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र सिंह मुन्ना ने की।
बैठक में आगामी *07 अक्टूबर और 08 अक्टूबर* को होने वाले आंदोलन की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई।
07 अक्टूबर (बुधवार) को – जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर सुबह 11 बजे से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया जाएगा।
08 अक्टूबर (गुरुवार) को – जिला मुख्यालय समस्तीपुर में महागठबंधन के सभी घटक दलों द्वारा संयुक्त रूप से विशाल धरना-प्रदर्शन एवं मोदी, साह तथा ज्ञानेश का पुतला दहन किया जाएगा।
इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने कहा कि “लोकतंत्र खतरे में है, वोटर लिस्ट में धांधली बंद हो, इसीलिए हमारा नारा है – ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ।”
बैठक में महागठबंधन के सभी घटक दलों के जिला स्तरीय नेता मौजूद रहे। राजद ज़िलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, नगर निगम की मेयर अनीता राम, भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, भाकपा माले जिला मंत्री प्रोफेसर उमेश कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ छत्रिय, VIP जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू, राजद प्रधान महासचिव विपिन सहनी, भाकपा माले नेता सुरेन्द्र सिंह, वरीय राजद नेता राजेश्वर महतो, राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, IIP जिलाध्यक्ष लखिन्द्र पासवान, कार्यालय सचिव रोशन यादव, जयशंकर राय, अख़लाकुर रहमान सिद्दकी, सुशील राय, राजीव कुमार, अरुण सिंह, करण भास्कर आदि मौजूद थे l

Total Users : 10253967
Views Today : 1039