Explore

Search

August 19, 2026 11:13 am

29वाँ जिला स्तरीय युवा उत्सव, 2025 का भव्य शुभारंभ

*29वाँ जिला स्तरीय युवा उत्सव, 2025 का भव्य शुभारंभ

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, नवादा के संयुक्त तत्वावधान में 29वाँ जिला स्तरीय युवा उत्सव, 2025 का आज उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शम्भू शरण पांडेय, वरीय उपसमाहर्ता श्री अमरनाथ कुमार, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुश्री प्रतिभा कुमारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुश्री वर्षा आलोक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

युवा उत्सव का आयोजन 01 एवं 02 दिसम्बर 2025 को नगर भवन, नवादा तथा खेल भवन, हरिशचंद्र स्टेडियम, नवादा में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक किया जा रहा है। नगर भवन, नवादा में समूह लोक गायन, समूह लोक नृत्य एवं वक्तृता (भाषण) की प्रतियोगिताएँ संपन्न कराई जा रही हैं, जबकि खेल भवन, हरिशचंद्र स्टेडियम, नवादा में चित्रकला, कहानी लेखन एवं कविता लेखन की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं।

आज आयोजित विभिन्न विधाओं में कुल 66 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें समूह लोक नृत्य में 15, समूह लोक गायन में 25, कहानी लेखन में 03, चित्रकला में 15, कविता लेखन में 03 तथा वक्तृता (भाषण) में 05 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल द्वारा सभी प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा कल की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!