Explore

Search

September 23, 2026 8:03 am

सिवैया में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

सिवैया में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघिया नगर पंचायत क्षेत्र के सिवैया गांव में रविवार को पैथकैंड लैब के तत्वावधान में पार्थेश्वर और कन्हैया कुमार के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह से ही हो गई, जहां आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे।

शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन समेत अन्य आवश्यक परीक्षण शामिल रहे। जांच कराने पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी गई। शिविर में महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा समय पर बीमारी की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। जांच के दौरान कई लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई।

शिविर में लोगों की भीड़ लगातार बनी रही। सैकड़ों लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!