ददरी मेला महोत्सव में निरहुआ–आम्रपाली की धूम, देखने उमड़ी भारी भीड़
ददरी मेला महोत्सव में इस बार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे ने अपनी धमाकेदार उपस्थिति से कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। दोनों सितारों को देखने के लिए मैदान में भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मंच पर पहुँचते ही लोगों ने तालियों, सीटी और जोरदार जयकारों से उनका भव्य स्वागत किया। निरहुआ और आम्रपाली ने दर्शकों से जुड़े कई पल साझा किए और प्रशंसकों के साथ खूब फोटो भी खिंचवाई।
उनकी मौजूदगी से मेले में उत्साह और भी बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी जोड़ी को लाइव देखने का अवसर उनके लिए बहुत खास और यादगार पल रहा।
Author: K k sanjay
Post Views: 400

Total Users : 10228949
Views Today : 1825