Explore

Search

June 22, 2026 6:55 pm

सिंघिया बजार में लगा जाम तो लापरवाही किसका देखिए पी न्यूज पर

सिंघिया बजार में लगा जाम तो लापरवाही किसका देखिए पी न्यूज पर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड एवं नगर पंचायत स्थित सिंघिया बाजार में लगातार लग रहे जाम से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मुख्य बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों किनारों पर अवैध पार्किंग, ठेला और अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
जाम के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और कामकाजी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी निकलने में कठिनाई होती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने और नियमित निगरानी के अभाव में समस्या और गंभीर हो गई है। बाजार के व्यस्त समय में ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती न होने से जाम घंटों तक लगा रहता है।
इस संबंध में लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाया जाए, नो-पार्किंग नियमों को सख्ती से लागू किया जाए और व्यस्त घंटों में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि सिंघिया बाजार को जाम से राहत मिल सके और आम लोगों को सुविधा हो। बताते चले कि पूर्व के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह भी उक्त जाम में घंटों भर फंसे रहे थे तो उन्होंने बताया कि यहां पर ट्रॉफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जाएगी ।मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!