Explore

Search

June 8, 2026 10:57 pm

पटना में आरोग्यम वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन**

**पटना में आरोग्यम वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन**

पटना। राजधानी पटना के उमा सिनेमा के समीप स्थित आरोग्यम वेलनेस सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जदयू के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं रोहित त्रिवेदी (डायरेक्टर) और गोलोक नाथ बिस्वास विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक एवं आरोग्यम वेलनेस सेंटर के संचालक संदीप नारायण लाल भी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त की।

इस अवसर पर एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। आरोग्यम वेलनेस सेंटर का यह प्रयास लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने केंद्र की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

वहीं डायरेक्टर रोहित त्रिवेदी ने कहा कि आरोग्यम वेलनेस सेंटर का उद्देश्य लोगों को आधुनिक एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ बेहतर उपचार एवं परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक एवं सेंटर के संचालक संदीप नारायण लाल ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जनहित में स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!