Explore

Search

December 10, 2025 4:59 am

ईवीएम डेमो सेंटर का उद्घाटन: आम जनता को मिलेगी मशीन की जानकारी

ईवीएम डेमो सेंटर का उद्घाटन: आम जनता को मिलेगी मशीन की जानकारी

समाचार ब्यूरो पी न्यूज बिहार

समस्तीपुर, 16 जुलाई – आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत समस्तीपुर समाहरणालय परिसर में बुधवार को ईवीएम डेमोन्स्ट्रेशन सेंटर (EDC) का उद्घाटन किया गया। इस जिला स्तरीय केंद्र का शुभारंभ जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं एडीएम ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

इस सेंटर में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के संचालन की जानकारी आम जनता को दी जाएगी, ताकि मतदाता मतदान प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकें और किसी भ्रम में न रहें। यह सेंटर हर कार्यदिवस पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

सभी अनुमंडल कार्यालयों में भी इसी तरह के डेमो सेंटर स्थापित किए गए हैं, जो विधानसभा चुनाव की घोषणा तक सक्रिय रहेंगे।
उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि, “ईवीएम को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना, निर्वाचन की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है।”

जिला प्रशासन की यह पहल स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!