सिंघिया में 7 अगस्त को अनुश्रवण समिति की सामान्य बैठक, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को भेजी गई सूचना
समस्तीपुर जिले के सिंघिया अंचल में आगामी 7 अगस्त 2026 को अनुश्रवण समिति की सामान्य बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:00 बजे सिंघिया अंचल स्थित पंचायत समिति भवन परिसर में आयोजित होगी।
इस संबंध में सिंघिया की अंचलाधिकारी मोनी कुमारी ने पत्र जारी कर प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को बैठक में समय पर उपस्थित होने की सूचना दी है। जारी पत्र के अनुसार बैठक का आयोजन प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू की अध्यक्षता में किया जाएगा।
Author: K k sanjay
Post Views: 158

Total Users : 10171669
Views Today : 339