दरभंगा पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, अपराध नियंत्रण को लेकर संध्या गश्ती तेज
दरभंगा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस द्वारा मंगलवार शाम को संध्या गश्ती के दौरान सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में शहर और ग्रामीण इलाकों में पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली।
जिला पुलिस के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में थाना स्तर से लेकर सर्कल और जिला पुलिस अधिकारी तक सक्रिय रहे। पुलिस ने कई जगहों पर नाकाबंदी कर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच, दस्तावेजों की सत्यापन और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।
दरभंगा पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना, अवैध गतिविधियों को रोकना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
पुलिस ने कहा कि इस तरह के सघन अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक सुदृढ़ बनी रहे।



Total Users : 10133667
Views Today : 275