दरभंगा में शांतिपूर्ण मतगणना को लेकर CAPF व दरभंगा पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च 🗳️
दरभंगा, 13 नवम्बर 2025 —
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, दरभंगा के निर्देशानुसार आगामी 14 नवम्बर 2025 को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) एवं दरभंगा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने कहा कि—
> “मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मुस्तैद है। दरभंगा पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।”






Total Users : 10043055
Views Today : 357