17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, नोज क्षतिग्रस्त; लखनऊ में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग
पटना: पटना से अहमदाबाद जा रहे इंडिगो के विमान पर बुधवार देर शाम करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से यानी नोज को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई।
विमान संख्या 6E 925 में करीब 170 यात्री सवार थे। लखनऊ में उतरने के बाद तकनीकी टीम ने विमान की जांच की, जिसमें नोज में क्षति मिलने की पुष्टि हुई। सुरक्षा के मद्देनजर विमान को ग्राउंड कर दिया गया।
इसके कारण लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली आगे की उड़ान रद्द करनी पड़ी। यात्रियों को दूसरी उड़ान से यात्रा करने का विकल्प दिया गया और टिकट का पूरा रिफंड लेने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
आधुनिक यात्री विमानों को आकाशीय बिजली जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। आमतौर पर बिजली विमान के बाहरी हिस्से से होकर गुजर जाती है, हालांकि इससे विमान के बाहरी हिस्से को नुकसान हो सकता है। इस घटना में पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।

Total Users : 10256055
Views Today : 2432