रामनवमी पर मधुरापुर में महाअष्टयाम यज्ञ शुरू, 151 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
शिवाजीनगर प्रखंड के मधुरापुर पंचायत के वार्ड 5 महावीर मंदिर परिसर में रामनवमी के पावन अवसर पर महावीर नवयुवक संघ के तत्वावधान में महाअष्टयाम यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।आयोजन की शुरुआत 151 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा से हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए हथौड़ी करेंह नदी तक पहुंची, जहां विधि विधान के साथ पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने विधिपूर्वक कलश स्थापना कर यज्ञ का शुभारंभ कराया। इस दौरान कीर्तन मंडलियों द्वारा सीताराम, राधेश्याम, गौरी शंकर, जय हनुमान जैसे महामंत्रों के साथ भक्ति, फिल्मी एवं मैथिली भजनों का गायन किया जा रहा है, जिससे वातावरण पूरी तरह श्रद्धामय बना हुआ है। आयोजन में 24 घंटे तक अखंड मंत्रोच्चार और कीर्तन जारी रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया राजेश पासवान, प्रदीप मंडल, विजय शंभू पासवान, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, राजकुमार सिंह, सुबोध सिंह, लक्ष्मी शर्मा, रामकुमार ठाकुर, भाग नारायण ठाकुर, मिथिलेश पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।






Total Users : 10097210
Views Today : 81