Explore

Search

September 28, 2026 5:22 am

सिंघिया में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर महाअभियान, फुलहरा पंचायत भवन पर दवा खिलाकर किया गया जागरूक

सिंघिया में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर महाअभियान, फुलहरा पंचायत भवन पर दवा खिलाकर किया गया जागरूक

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन मुक्त बनाने को लेकर महाअभियान कार्यक्रम चलाया गया। इसी क्रम में फुलहरा पंचायत भवन पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित कर लोगों को दवा खिलाई गई और बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क दवा अवश्य लें और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
मौके पर केयर इंडिया के राकेश झा, मुखिया प्रतिनिधि मनोज झा, शिक्षक मनोज चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!