घर से खींचकर शख्स को गोलियों से छलनी कर दिया इलाज के दौरान मौ ”त
पटना: इन दिनों बिहार की राजधानी पटना में अपराध की वारदात बढ़ गई है. छोटी-छोटी बहस के बाद गोलीबारी और हत्या हो रही है. नया मामला बाढ़ अनुमंडलीय थाना क्षेत्र के जल गोविंद गांव का है. जहां बीती रात वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय धर्मवीर पासवान के रूप में हुई है.
बच्चों के झगड़े के बाद बढ़ा बवाल: घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्चों के बीच गांव में खेलने को लेकर विवाद हुआ था. उसी को लेकर एक पक्ष ने मारपीट को लेकर थाना में मुकदमा दर्ज कराया था. उसी मुकदमा को खत्म नहीं करने पर मुखिया ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसे घर से खींचकर ले गया और गोलियों से छलनी कर दिया.
धर्मवीर को तीन गोलियां मारी गई है. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया लेकिन शनिवार रात को उसकी मौत हो गई.
वहीं घटना से नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. लोगों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की. हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
क्या बोले एसडीपीओ?: बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने भगत मुखिया पर हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके से 6 खोखा भी बरामद किया गया है.
दिनांक तीन जनवरी की संध्या में बाढ़ थानांतर्गत जलगोविन्द में एक गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति के घायल होने और इलाज के क्रम में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है. प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. घटना पूर्व के विवाद के कारण बताई जा रही है.”- आनंद कुमार सिंह, एसडीपीओ, बाढ़-01, पटना






Total Users : 10053115
Views Today : 765