Explore

Search

June 15, 2026 5:01 pm

सिंघिया में सरकारी स्कूल में एमडीएम में भारी घोटाला ,जांच करने पहुंचे एमडीएम प्रभारी

सिंघिया में सरकारी स्कूल में एमडीएम में भारी घोटाला ,जांच करने पहुंचे एमडीएम प्रभारी

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुरा में प्रभारी प्रधानाध्यापक बैजनाथ साफी के द्वारा स्कूली बच्चों के एमडीएम में भारी पैमाने पर घोटाला कर रहे है ।इस मामला का उजागर आज तब हुई जब विद्यालय में आज मध्यान भोजन बंद रहा ।और बच्चे लोग अपने अपने घर खाना खाने चला गया तो उसके परिजनों ने विद्यालय पर आकर क्रोधित होकर हो हंगामा किया तो प्रखण्ड एमडीएम प्रभारी लाल बाबू दास जांच करने पहुंचे।उन्होंने जांचों प्रांत बताया कि गुणवतापूर्ण खाना नहीं दिया जाता है बराबर अंडा नहीं देकर केला कभी कभी दिया करता ।बच्चे लोग भी पुष्टि किया कि बराबर मध्यान भोजन बंद ही रहता है और शिक्षक लोग पढ़ाते नहीं मोबाइल देखने में लगे रहते है ।आश्चर्य की बात तब देखने को मिला कि एचएम को अंग्रेजी में फरवरी लिखने नहीं आया तो आप इसी से अंदाजा लगा सकते ही की वे कैसे बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा दे सकते हैं ।इस एचएम के संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा से पूछे जाने पर वे बताया कि इसके विरुद्ध में पूर्व में भी 7दिनों का वेतन काट दिया वे अपने चाल में सुधार नहीं किया सो उसे निलंबन के लिए वरीय पदाधिकारी को लिख चुका हूं

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!