Explore

Search

September 28, 2026 5:22 am

सिंघिया के महरा पंचायत भवन में जी-राम-जी मामले पर बैठक, मनरेगा के बढ़े रोजगार दिवस की दी गई जानकारी

सिंघिया के महरा पंचायत भवन में जी-राम-जी मामले पर बैठक, मनरेगा के बढ़े रोजगार दिवस की दी गई जानकारी

 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत महरा पंचायत भवन में जी-राम-जी मामले को लेकर एक बैठक आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। बैठक में ग्रामीणों को बताया गया कि पहले जहां मनरेगा के तहत 100 दिनों का रोजगार दिया जाता था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 125 दिनों तक की रोजगार गारंटी कर दी गई है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि यदि मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं किया जाता है तो ब्याज जोड़कर भुगतान किया जाएगा।
बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने, समय पर आवेदन करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ तभी मिल सकेगा जब आम लोग जागरूक होकर सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
मौके पर पीआरएस बिनोद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राम सागर यादव, पूर्व मुखिया मो. सज्जाद, मो. अनवारूल हक, संतोष पासवान, छोटू सिंह सहित कई महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और लोगों ने रोजगार व भुगतान संबंधी जानकारी मिलने पर संतोष जताया

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!