नवादा के निर्वाची पदाधिकारी ने मतदान कर्मी का ब्रीफिंग की
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत 238-गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा डिस्पैच सेंटर कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा में सभी मतदान कर्मियों को ब्रीफ किया गया।
निर्वाची पदाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें ताकि निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर सभी मतदान कर्मियों को चुनाव संबंधी आवश्यक सामग्रियों का विधिवत वितरण भी किया गया।
Author: K k sanjay
Post Views: 357

Total Users : 10230737
Views Today : 1506