Explore

Search

December 10, 2025 11:26 am

दलसिंहसराय में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नवनिर्मित कल्याणकारी भवन उद्घाटित, 500 से अधिक लोगों ने लिया ब्रह्मा भोजन

दलसिंहसराय में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नवनिर्मित कल्याणकारी भवन उद्घाटित, 500 से अधिक लोगों ने लिया ब्रह्मा भोजन

दलसिंहसराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, दलसिंहसराय के शुभ सुंदर नगर पगड़ा स्थित नवनिर्मित कल्याणकारी भवन का भव्य उद्घाटन सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उद्घाटन भूमिदाता रामगोपाल सुरेका एवं चंद्रलेखा सुरेका की गरिमामयी उपस्थिति में, बिहार एवं जमशेदपुर ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर्स, मुजफ्फरपुर की संचालिका राजयोगिनी दीदी के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ।

उद्घाटन के बाद अपने आशीर्वचन में दीदी ने कहा कि यह भवन आत्मकल्याण और विश्व कल्याण की धारा बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि मन, वाणी और कर्म के माध्यम से परमात्मा की श्रीमत पर चलकर मानवता को शांति, सुख और समाधान का मार्ग मिलेगा। दीदी ने बताया कि यहां की पढ़ाई पूर्णतः नि:शुल्क है और हर व्यक्ति यहां आकर सत्य-ज्ञान, समाधानों और सुख-शांति का अनुभव कर सकता है।

कार्यक्रम में भागलपुर की अनीता दीदी, बेगूसराय की कंचन बहन, सहरसा की स्नेहा बहन और समस्तीपुर की सविता बहन ने शुभकामनाएँ दीं, जबकि जमशेदपुर की अंजू दीदी ने ऑनलाइन संदेश भेजा।

अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कृष्ण भाई ने कहा कि यह भवन सिर्फ 1 वर्ष 5 महीने में भगवान शिव की कृपा और शक्ति से बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने बताया कि भवन में निर्मित मेडिटेशन रूम में आने वाले हर व्यक्ति को असीम शांति का अनुभव होगा।

कार्यक्रम में पूर्व जज संजय कुमार उपाध्याय और सुधा डेयरी के एमडी आर.के. झा ने भी ऑनलाइन अपनी शुभकामनाएं भेजीं। मंच पर उपस्थित दीदी, बहनों और सुरेका परिवार का तिलक, दुपट्टा, पुष्पमाला, बैज और फूलों के मुकुट से सम्मान किया गया।

स्थानीय सोनिका बहन ने कार्यक्रम का आकर्षक संचालन संभाला, जबकि ओम प्रकाश भाई ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में रमेश चांदना, सतीश चांदना, कृष्ण मुरारी बगड़िया, शिव प्रकाश खेमका, कृष्ण कुमार अग्रवाल, राकेश माटा, गोपाल कृष्ण दुआ, निर्दोषजी, तरुण भाई, विजय भाई, विनोद भाई, मनोहर भाई, जयजयराम भाई सहित कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में कार्यक्रम में शामिल 500 से अधिक लोगों को ब्रह्मा भोजन कराया गया, जिससे कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक उत्साह और सौहार्द के साथ हुआ।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!