Explore

Search

May 6, 2026 9:02 am

5 महीने से मानदेय नहीं: सिंघिया हसनपुर रोसड़ा समेत पूरे समस्तीपुर में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका परेशान

5 महीने से मानदेय नहीं: सिंघिया हसनपुर रोसड़ा समेत पूरे समस्तीपुर में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका परेशान

 

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया हसनपुर रोसड़ा विभूतिपुर शिवाजीनगर बिथान प्रखंड समेत पूरे जिले में आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका को पिछले 5 महीनों से मानदेय नहीं मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दिसंबर 2025 से अप्रैल 2026 तक का मानदेय अब तक लंबित है, जिससे संबंधित कर्मियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

सेविका-सहायिकाओं का कहना है कि दिसंबर 2025 का भुगतान बैंक प्रक्रिया में दिखाया जा रहा है, लेकिन राशि अब तक उनके खाते में नहीं पहुंची है। लगातार भुगतान में हो रही देरी से उनके दैनिक जीवन पर गंभीर असर पड़ रहा है।

नाम नहीं छापने की शर्त पर कई सेविका-सहायिकाओं ने बताया कि वे लोग पूरी निष्ठा से काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है और 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें आर्थिक तंगी और भुखमरी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्य का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जबकि उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सेविका-सहायिकाओं ने सरकार से जल्द से जल्द बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की है, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण ठीक से कर सकूं

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!