*बिथान के पचरूखी गांव में पंचेश्वर महादेव पचरुखी धाम का स्थापना भक्तिपूर्ण माहौल में किया गया*
संजय भारती
समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बिथान प्रखंड के अंतर्गत उजान पंचायत के पचरुखी गांव में पंचेश्वर महादेव पचरुखी धाम का स्थापना ग्रामीणों के द्वारा किया गया। ग्राम वासियों के सहयोग से माघी पूर्णिमा के दिन नवनिर्मित पंचेश्वर महादेव पचरुखी धाम मंदिर में विधि विधान से मंत्रों उच्चारण के साथ पूजा पाठ किया गया। मुख्य व्रती बिथान के पूर्व प्रमुख महेंद्र प्रसाद यादव एवं व्रतियों के द्वारा शिवलिंग की स्थापना की गई। विधायक राजकुमार राय व हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी रामनारायण नारायण मंडल के द्वारा मंदिर परिसर में आम और अन्य वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया । मौके पर विधायक राजकुमार राय, हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल, पूर्व प्रमुख महेंद्र प्रसाद यादव , श्रवण यादव, लालों यादव , शिव शंकर यादव , नीतीश कुमार, देवी लाल यादव , डॉक्टर राम बाबू यादव , गंगा यादव, महेश यादव , राज कुमार यादव , रणधीर यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Total Users : 10212799
Views Today : 2546