Explore

Search

July 22, 2026 10:33 pm

पटना डीएम ने चुनाव कार्य को लेकर कई दिया निर्देश दिया

पटना डीएम ने चुनाव कार्य को लेकर कई दिया निर्देश दिया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के आलोक में 14 नवम्बर को होने वाले मतगणना कार्यक्रम को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निदेशों के अनुरूप स्वच्छ, सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी निर्वाची पदाधिकारियों, सहायक निर्वाची पदाधिकारियों, मतगणना माइक्रो ऑव्जवर्स, मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना सहायकों को संबोधित किया गया तथा आयोग के दिशा-निदेशों के बारे में विस्तार से बताते हुए निर्धारित मापदंडों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। विदित हो कि पटना जिला के सभी 14 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना ए.एन. कॉलेज, पटना में होगी। इसे सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का दो चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण आज 10 नवम्बर को चल रहा है तथा द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का आयोजन 13 नवम्बर को होगा। 06 जिला-स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं पदाधिकारियों द्वारा आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप मतगणना के सभी पहलुओं तथा तकनीकी कार्यों के बारे में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण कोषांग के पदाधिकारियों को इसका पर्यवेक्षण करने का निदेश दिया गया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!