Explore

Search

March 13, 2026 10:13 am

सिंघिया नगर पंचायत के लोग नाराज, विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप

सिंघिया नगर पंचायत के लोग नाराज, विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप

सड़क जाम करने की चेतावनी

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 में विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। वार्ड के लोगों ने चेयरमैन और कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
वार्ड 17 में जब वार्ड पार्षद द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी लेने के लिए लोगों से बातचीत की गई, तो स्थानीय निवासियों ने बताया कि वार्ड पार्षद अपने स्तर से ईमानदारीपूर्वक कार्य कर रही हैं। लोगों का कहना है कि पार्षद प्रतिनिधि संतोष झा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं में किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की जाती।
हालांकि, लोगों ने नगर पंचायत स्तर पर साफ-सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी, नल-जल योजना के बंद रहने, सड़क निर्माण में अनियमितता समेत कई विकास कार्यों में मनमानी का आरोप लगाया। इससे वार्डवासियों में गहरी नाराजगी है।
पार्षद प्रतिनिधि समेत कई गणमान्य लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड में विकास कार्यों को लेकर नगर पंचायत द्वारा मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन सड़क जाम किया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!