Explore

Search

September 21, 2026 11:33 pm

टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आएं लोग, सिंघिया पीएचसी प्रभारी ने की सहयोग की अपील

टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आएं लोग, सिंघिया पीएचसी प्रभारी ने की सहयोग की अपील

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।

डॉ. एम एम अंसारी ने बताया कि राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार पूरे बिहार में एक करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्क्रीनिंग के बाद संदिग्ध मरीजों में लगभग 10 प्रतिशत लोगों का बलगम (स्पुटम) जांच के लिए नमूना लिया जाएगा, ताकि टीबी के मरीजों की समय पर पहचान कर उनका निःशुल्क इलाज शुरू किया जा सके।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने आसपास यदि किसी व्यक्ति को लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार या अन्य टीबी संबंधी लक्षण दिखाई दें तो उसे तत्काल सिंघिया पीएचसी लाकर जांच कराएं। उन्होंने कहा कि यह विशेष अभियान 14 अगस्त तक चलेगा। सभी के सहयोग से ही टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!