Explore

Search

September 20, 2026 10:59 pm

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही

काठगोदाम पुलिस ने अंग्रेजी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी(उत्तराखण्ड)- 03, जनवरी 2026
मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने को निर्देश दिया गया है ।

जिस आदेश के क्रम में मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी तथा अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण मे विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे कानून/शान्ति / यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान खेड़ा गौलापार काठगोदाम से अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र पान सिंह निवासी खीमपुर कटघरिया, नैनीताल के कब्जे से 65 पव्वे व 16 अध्धे अंग्रेजी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस टीम मे उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल भानु प्रताप, कांस्टेबल हरीश प्रसाद ने उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 01/2026 धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!