Explore

Search

April 17, 2026 9:57 pm

सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही बालू माफिया पर बड़े एक्शन की तैयारी

सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही बालू माफिया पर बड़े एक्शन की तैयारी

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही बिहार पुलिस महकमा बड़े ऐक्शन मूड में है. लगातार करवाई करने के आदेश के साथ विधि व्यवस्था को और बेहतर बनाने के आदेश मुख्यालय से जिलों को मिल चुके हैं. अब बिहार पुलिस बालू व शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर रही है. अपराधियों की भी सूची तैयार है, इतना ही नहीं बालू माफियाओं की संपत्ति अटैच करने की दिशा में भी कदम बढ़ा दिया गया है. गया जिले में लगातार अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध छापेमारी भी हो रही है.

थानों से मांगी गई सूची : गया जिले में सभी थाना प्रभारियों से अपने अपने क्षेत्र के बालू माफिया की सूची तैयार करने को कहा गया है. उस सूची में अवैध तरीके से अर्जित संपति का विवरण भी मांगा गया है, ताकि फिर उसे जिला स्तर से पुलिस मुख्यालय प्रस्ताव भेज कर आगे की करवाई की जा सके. गया पुलिस के अनुसार सिर्फ बालू माफियाओं की ही संपति का विवरण नहीं मांगा गया है, बल्कि माफियाओं के उन सगे संबंधियों की संपत्ति की सूची मांगी गई है. ये वो संपत्ति है जिसे खनन माफियाओं ने अवैध तरीके से अर्जित कर उनके नाम से कर रखा है.
अगले एक महीने में सूची हो जाएगी तैयार : वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि अवैध तरीके से बालू खनन करने वालों के विरुद्ध करवाई जारी रहेगी, गया जी के बेलागंज समेत कई इलाकों बड़े स्तर अवैध खान के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया है. अवैध खनन करने वाले या जिनकी गाड़ियों से अवैध खनन का बालू उठाव होता है, उन सभी की पहचान की गई है, वैसे लोगों के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है और फिर उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.
बिहार पुलिस के ताबड़तोड़ ऐक्शन के बाद अवैध खनन करने वालों के बीच पहले से ही हड़कंप मचा हुआ है. अब गया जिला में पुलिस की ओर से अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वालों की सूची तैयार किए जाने की खबर ने और खलबली मचा दी है, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि अवैध खनन करने वालों को पुलिस किसी भी हालत में छोड़ेगी नहीं. अवैध खनन करने वालों पर एक दिन में 55 लाख का जुर्मन भी लगाया गया है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!