Explore

Search

September 10, 2026 4:17 am

हरिपुर में शराब के खिलाफ छापामारी, 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

हरिपुर में शराब के खिलाफ छापामारी, 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
1फरवरी 26 की संध्या में ALTF रोसड़ा के साथ संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया गया।
यह छापामारी हरिपुर गांव में लालो यादव (पिता– स्व. बुच्ची यादव) एवं अरविंद यादव (पिता– सियासरण यादव) की दुकानों पर की गई।
छापामारी के दौरान लालो यादव की दुकान से एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, वहीं दोनों अभियुक्तों द्वारा दुकान के बगल में ही कलभट में घास-फूस से छुपाकर रखी गई कुल 135.180 लीटर अंग्रेजी शराब भी पुलिस ने बरामद की।
पुलिस ने मौके से अभियुक्त लालो यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अरविंद यादव छापामारी के दौरान फरार होने में सफल रहा।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!