द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा: रिक्तियों की संशोधित सूची जारी, 16 फरवरी तक आवेदन
पटना। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित संशोधित विज्ञापन जारी करते हुए अभ्यर्थियों से 16 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग द्वारा 13 फरवरी 2026 को जारी शुद्धिपत्र में संशोधन के बाद विभिन्न कोटियों में रिक्त पदों की संख्या स्पष्ट की गई है।
जारी विवरण के अनुसार कुल 25,311 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग की महिलाएं तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अलग-अलग आरक्षण शामिल है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी आश्रित एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी आरक्षित पद निर्धारित किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त समाहरणालय किशनगंज, समाहरणालय गोपालगंज तथा वित्त विभाग, बिहार पटना के अंतर्गत निम्नवर्गीय लिपिक पदों की कोटिवार रिक्तियां भी प्रकाशित की गई हैं, जिनमें कुल पदों की संख्या अलग-अलग दर्शाई गई है और महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।
आयोग ने सभी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं संशोधित रिक्तियों की जानकारी मिलने के बाद अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
यह परीक्षा राज्य भर के युवाओं के लिए सरकारी सेवा में अवसर प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण भर्ती मानी जा रही है, जिस पर अभ्यर्थियों की नजरें टिकी हुई



Total Users : 10129017
Views Today : 2767