S.B.I. Bank News :सिंघिया एसबीआई में जांच करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ,पासबुक नहीं मिलने पर ग्राहकों ने जताई नाराजगी
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक सिंघिया में आज सुरक्षा के दृष्टी से जांच पड़ताल करने पहुंचे सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी एडिसन कुमार अन्य पुलिस बल के साथ ।उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर बैंक को सुरक्षा हेतु ग्रामीण चौकीदार नवल पासवान को प्रतिनियुक्ति कर दी गई है और समय समय पर पुलिस बल के साथ साथ राउंड में संदिग्ध लोगों पर नकेल कसने के लिय निरीक्षण जांच पड़ताल करने पहुंचता हूं लेकिन किसी प्रकार का कोई संदिग्ध नहीं मिला विधि व्यवस्था संतोष जनक मिला वही कुछ लोगों ने नाराजगी व्यक्त किया कि खाते खुलवाने के बाबजूद पासबुक नहीं मिल रहा है।इस संदर्भ में शाखा प्रबंधक देवेंद्र कुमार से बाते करने पर बताया गया कि खाली पासबुक उपलब्ध नहीं रहने के कारण नहीं दी गई है एक सप्ताह में उपलब्ध होने पर लाभुक खाताधारी को दे दी जाएगी

Total Users : 10218528
Views Today : 459