समस्तीपुर: जान मारने की नीयत से गोली मारने वाले आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर (बिहार): नगर थाना क्षेत्र में जान मारने की नीयत से गोली मारकर घायल करने के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को बहादुरपुर वार्ड-21 में रोहित कुमार उर्फ अंडू ईश्वर पर अज्ञात अपराधियों द्वारा 5-7 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में नगर थाना में कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एहसान आलम उर्फ बक्की खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
Author: K k sanjay
Post Views: 110

Total Users : 10220872
Views Today : 2793