Explore

Search

September 17, 2026 12:18 am

Samastipur Crime News: जमीन विवाद में बहू ने सास को पीटा, सिंघिया PHC में भर्ती

सिंघिया में बहू ने सास को पीटा, वृद्ध महिला पीएचसी में भर्ती

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर भाररिया पंचायत के वासुदेवा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक बहू द्वारा अपनी वृद्ध सास के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
घायल महिला की पहचान वासुदेवा गांव निवासी सोहगिया देवी के रूप में की गई है। इस संदर्भ में छोटा पुत्र विक्की कुमार ने बताया कि आज मंगलवार को बड़े भाई की पत्नी बबीता देवी ने जमीन विवाद को लेकर अपनी सास के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद छोटे पुत्र विक्की कुमार और उसकी पत्नी ने तत्काल घायल महिला को इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर राकेश कुमार द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
इस संबंध में सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!