सिंघिया की आरुषि आर्य ने मैट्रिक में 439 अंक लाकर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड से एक होनहार छात्रा ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सिंघिया निवासी अजीत कुमार की पुत्री आरुषि आर्य ने बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में कुल 439 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
आरुषि की इस सफलता से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि आरुषि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
परिवार के सदस्यों ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं ग्रामीणों ने भी आरुषि को बधाई देते हुए कहा कि उसकी सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी।
Author: K k sanjay
Post Views: 169

Total Users : 10219962
Views Today : 56