Explore

Search

October 8, 2026 12:41 am

सामान्य प्रेक्षक द्वारा* *235-रजौली विधानसभा के मतदान की स्क्रूटनी सम्पन्न

 

*सामान्य प्रेक्षक द्वारा* *235-रजौली विधानसभा के मतदान की स्क्रूटनी सम्पन्न*

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अंतर्गत 235-रजौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 11 नवम्बर 2025 को सम्पन्न हुए मतदान की स्क्रूटनी आज दिनांक 12 नवम्बर 2025 को सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जे. इनोसेंट दिव्या, भा.प्र.से. द्वारा की गई।

स्क्रूटनी की इस प्रक्रिया में प्रत्याशी एवं प्रत्याशियों के अभिकर्ता, संबंधित निर्वाची पदाधिकारी पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रजौली उपस्थित रहे। संपूर्ण स्क्रूटनी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुई।

इस दौरान सामान्य प्रेक्षक द्वारा मतदान अभिलेखों, प्रपत्रों, मॉक पोल सर्टिफिकेट, ईवीएम एवं वीवीपैट रजिस्टर सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की विधिवत जांच की गई। स्क्रूटनी के क्रम में उपस्थित अभिकर्ताओं को प्रत्येक चरण की जानकारी दी गई तथा किसी प्रकार की आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।

सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जे. इनोसेंट दिव्या ने संपूर्ण प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए यह सुनिश्चित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनी रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गणना पूर्व सभी अभिलेखों एवं सामग्रियों के सुरक्षित संधारण एवं निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की जाए

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!