Explore

Search

January 23, 2026 8:36 pm

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा लहेरियासराय थाना का किया गया औचक निरीक्षण….

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा लहेरियासराय थाना का किया गया औचक निरीक्षण….

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक-10.12.2025 को लहेरियासराय थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पंजी जैसे दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओ0डी0 पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों का जांच कर वहां उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए:-
* लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिये गए।
* कांड में अविलंब गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गए।
* विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दिशा निर्देश।
* थाना में संधारित पंजीयों, लंबित कांडों की समीक्षा की गई तथा अनुपालन हेतु कतिपय निर्देश दिए गए।
* PC के समीक्षा में समन, BW, NBW, इश्तिहार और कुर्की पंजी की समीक्षा की गई और लंबित समन BW, NBW, का प्राप्ति के 15 दिनों के अंदर तामिला का निर्देश दिया गया।
* इश्तिहार और कुर्की का प्राप्ति के 03 दिनों के अंदर तामिला का निर्देश दिया गया।
* साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित ढंग से रख रखाव हेतु दिशा-निर्देश दिये गए।
* हाजत सुरक्षा का निरीक्षक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
.
.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!