Explore

Search

June 15, 2026 6:29 pm

कुशेश्वरस्थान में सनसनी: नाबालिग लड़की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव

कुशेश्वरस्थान में सनसनी: नाबालिग लड़की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिरणी पंचायत की एक नाबालिग लड़की को 13 जनवरी को कुशेश्वर स्थान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी मो साबिर के पुत्र मो. उजाला द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। इस संबंध में पीड़ित पिता ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ थाने में आवेदन दिया था, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उस समय न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही लड़की की तलाश के लिए कोई ठोस कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक फरवरी में लड़की को अपने घर लेकर आ गया था, जहां परिवार के लोगों ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। लड़की के इनकार करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मामले को छुपाने के लिए उसे गंभीर हालत में सीएचसी कुशेश्वरस्थान ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया।
थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वहीं एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, मृतिका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। फिलहाल एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!